डिसिबिलिटी प्रमाण पत्र से लाभान्वित होगा थेलेसिमिया पीड़ित का परिवार : काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम,३अगस्त केन्द्र सरकार द्वारा गंभीर रोगों के उपचार में मदद के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर दिव्यांगों की विभिन्न श्रेणियों में थेलेसिमिया, सिकल सेल एवं हिमोफिलिया को भी शामिल किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को डिसिबिलिटी प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं, इनसे मरीज एवं उनके पूरे परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह बात विधायक शहर चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने समाजसेवी एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविन्द काकानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। काकानी के प्रयासों से रतलाम जिले में थेलेसेमिया, सिकल सेल एवं हिमोफिलिया के मरीजों को चिन्हित कर विभिन्न श्रेणियों में प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं। शासन से प्राप्त इन प्रमाण पत्रों को काश्यप ने काकानी के माध्यम से वितिरित होने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि मरीज एवं उनके परिवारों को आयुष्यमान योजना एवं पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न सुविधा के साथ मरीज को पेंशन का लाभ भी मिल रहा है। डिसिबिलिटी प्रमाण पत्र मरीज के उपचार में शासन की विभिन्न योजनाओ में लाभ दिलाने में मददगार होगा।

इस मौके पर काकानी ने कहा कि इन गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के डिसिबिलिटी प्रमाण पत्र बनवाने में दो फोटो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड व राशन कार्ड  की प्रतिलिपि, बीमारी की रिपोर्ट एवं समग्र आई.डी. के साथ सादे कागज पर मरीज का अंगूठा अथवा हस्ताक्षर देना पड़ता है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति उनसे मोबाईल नं. 9329310044 पर कभी भी सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने मरीज एवं उनके परिवारों से आह्वान किया कि वे शासन की योजना का लाभ लेने के लिए डिसिबिलिटी प्रमाण पत्र अवश्य बनवाए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|