रविवार 5 सितंबर को रतलाम जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा….

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम दिनांक 4 सितंबर 2021। रतलाम जिले में रविवार 5 सितंबर को लगभग 27000 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा । रतलाम जिले में रतलाम शहर में काश्यप सभागृह सांगोद रोड , अलकापुरी कम्युनिटी हाल , जिला चिकित्सालय रतलाम के केंद्रों पर कोविशिल्ड का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जाएगा। विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए न्यू कलेक्टरेट निर्वाचन भवन में कोविशिल्ड के दूसरे डोज़ का टीकाकरण किया जाएगा ।

रतलाम शहर के आईएमए हॉल राजेंद्र नगर केंद्र पर को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा । इसके अतिरिक्त रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामों में भी कोविड संबंधी टीकाकरण किया जाएगा ।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|