News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 05 सितम्बर 2021/ राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा है, आम आदमी का काम सरलता से हो जाए उसे भटकना नहीं पडे। उसको अपना काम कराने के लिए जुगाड़ नहीं करना पड़े, किसी की सिफारिश नहीं लगानी पड़े। इस प्रकार का सुशासन राजस्व अधिकारी अपने दैनिक कार्यों में लाएं। यह निर्देश कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने राजस्व अधिकारियों की रविवार दोपहर आयोजित बैठक में दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम रतलाम ग्रामीण एम.एल. आर्य, जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, शहर एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर, आलोट एसडीएम राजेश शुक्ला, जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी, सीटी तहसीलदार गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




