News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 05 सितम्बर 2021/ शासन द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के वैक्सीनेशन की अवधि में वृद्धि की गई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि पूर्व में नियत अवधि 31 अगस्त से बढाकर अब 31 अक्टूबर कर दी गई है।

विदेश यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए उनका वैक्सीनेशन न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में आगामी 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उनके वैक्सीनेशन के लिए जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय मे नोडल अधिकारी अरुण पाठक द्वारा कार्य किया जाएगा।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




