News By – विवेक चौधरी
सोमवार 6 सितंबर 21। आईजी उज्जैन डॉ योगेश देशमुख के इंटेलिजेंस एडीजी के रूप में स्थानांतरित होने पर उनके स्थान पर संतोष कुमार सिंह अब उज्जैन रेंज के आईजी बनाए गए हैं। संतोष कुमार सिंह उज्जैन आए और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के पश्चात कार्यालय जाकर आईजी का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उज्जैन से स्थानांतरित हुए आईजी डॉ योगेश देशमुख ने उन्हें अपना प्रभार देकर शुभकामनाएं व्यक्त की। नवागत आईजी संतोष कुमार सिंह की छवि सख्त पुलिस अधिकारियों के रूप में मानी जाती है। बताया जाता है कि वे मात्र अपराधियों के लिए ही नहीं वरन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के गैरजिम्मेदाराना कार्यव्यवहार के लिए सख्त रवैया अपनाते है। अपराध नियंत्रण में उन्हें अपने अधीनस्थों की लापरवाही पसंद नहीं है। अपने सेवाकाल के दौरान वे वे उज्जैन में भी पदस्थ रहे हैं तथा बड़ी जगहों जैसे इंदौर और ग्वालियर में भी उनकी सेवाएं रही हैं। उज्जैन आईजी का चार्ज लेने के बाद उन्होंने बताया कि उनका फोकस अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रहेगा और यह पुलिस का मुख्य कार्य भी है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन बड़ी रेंज है, इसके जिलों की सीमाएं पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी लगती हैं। इसलिए अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करना और शासन की अपेक्षा पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




