News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
रतलाम (सोमवार 06 सितंबर 2021) किसी भी पार्टी की पहचान उसकी कार्यशैली और सिद्धांत होते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाव वाली भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संस्कार से परिपूर्ण पार्टी मानी जाती रही है। लेकिन क्या अब ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि ‘जनसंघ से भाजपा और भाजपा से वर्तमान की काँग्रेसयुक्त भाजपा’ के इस लंबे सफर में कहीं पार्टी अपनी मूल पहचान तो नहीं खो रही है? कल देर रात को जिस तरह से रतलाम जिले की भाजपा कार्यकारिणी घोषित की गई है, उससे ऐसा लगता कि कि सत्ता की दौड़ और वर्चस्व की रस्साकशी में पार्टी के अनुशासन और सिद्धांत का डीएनए कहीं ना कहीं प्रभावित हो गया है। 19 माह बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई, वो भी देर रात को। सूची में भी 3 नाम पर व्हाइटनर लगे हुए थे। जो यह यह बताता है कि सूची प्रिंट होने के बाद भी पार्टी के जिम्मेदारों के बीच नामों को लेकर एक राय नहीं बनी होगी। गुटबाज़ी और वर्चस्व की रस्साकशी का प्रभाव सूची देखने वाले समझ ही सकते है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
पार्टी ने कुछ समय पूर्व देश को काँग्रेस मुक्त करने का अभियान चलाया था और आज देश में राजनैतिक स्तर पर देशव्यापी लोकप्रियता के साथ सत्ता में भाजपा ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। लेकिन इसे काँग्रेसमुक्त अभियान का असर कहें या पार्टी के डीएनए का बदलाव अथवा नेताओं के “हृदय में होते परिवर्तन”, अब भाजपा ही काँग्रेसयुक्त नज़र आ रही है। विगत वर्षों में देश के अनेक राष्ट्रीय स्तर के राजनैतिक दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है जिससे भाजपा को कहीं लाभ और कहीं हानि भी हुई है। लेकिन “पार्टी विथ अ डिफरेंस” वाली भाजपा पार्टी के अंदर नेताओं के बीच का “डिफरेंस” बाहर आ रहा है।
बहरहाल रतलाम जिले की नई भाजपा कार्यकारिणी में चैतन्य कश्यप का प्रभाव अभी भी बरकरार है। भाजपा के लिए समर्पित भाव से काम करने वालो को भी जगह मिली और अभाविप के नेताओं को पदोन्नति मिली। साथ ही “भाजपा वाले सिंधिया” गुट ने भी जिला कार्यकारिणी में अपनी जगह बना ली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में जिला भाजपा पर किसी पकड़ मजबूत होगी और किसी कमजोर।






न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




