कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने ग्राम आकतवासा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया

0

News By -नीरज बरमेचा

रतलाम 08 सितम्बर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जावरा विकासखंड के ग्राम आकतवासा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर मनरेगा के तहत नंदन फलोद्यान में पहुंचे, हितग्राही कमला बाई रतनलाल से चर्चा की। अमरूद के बगीचे को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। हितग्राही से चर्चा के दौरान अन्य फसलों की जानकारी भी प्राप्त की।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इसके पश्चात मुक्तिधाम पहुंचकर सीसी रोड, पौधारोपण तथा निर्मल नीर का निरीक्षण किया। गांव में वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। इस गांव में शत प्रतिशत प्रथम डोज लगाया जा चुका है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षी सिंह, जनपद सीईओ अल्फिया खान भी उपस्थित थे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|