वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर रिहैब बैटर द्वारा डॉक्टर्स का किया सम्मान..

0

News By -नीरज बरमेचा

रतलाम। वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर दिनांक 8 सितंबर 2021 को रिहैब बैटर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व फिजियो थेरेपी डे आयोजन में संस्था द्वारा डॉ राम पवार एवं डॉ. कविता खंडेलवाल को फिजियो थेरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सेंटर संचालक डॉ ईश्वर पाटीदार, डॉ अपर्णा गांवशिंदे, डॉ रिचा, सरिता पाटीदार एवं मनीष पाटीदार आदि ने डॉ खंडेलवाल को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं उनके कार्यो की प्रशंसा की।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इस अवसर पर सेन्टर संचालक डॉ आइएल पाटीदार ने कहा कि फिजियो थेरेपी आजकल एक अच्छा विकल्प है । हड्डी रोगों के ऑपरेशन के बाद उस में होने वाली समस्याओं के निदान हेतु, बुजुर्गों में होने वाली समस्या ,छोटे बच्चों में होने वाली समस्याएं जैसे बच्चों का समय पर न चलना, बैलेंस न बनाना आदि सहित कुछ अन्य रोगों में फिजियोथेरेपी बहुत कारगर साबित हो रही है। मरीज को चलने की ट्रेनिंग बैलेंस बनाना मूवमेंट आदि विस्तृत रूप से बताएं एवं सिखाए जाते हैं।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|