जानिए किनसे नगर निगम वसूलेगा 15 हजार रूपये प्रति घंटे के मान से राशि?

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम । शहर की मुख्य सड़के सैलाना रोड, सागोद रोड, महू रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य सड़को के किनारे नगर निगम की बिना अनुमति के निर्माण पाये जाने पर उन्हे तोड़ने की कार्यवाही निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार गठित दलो के द्वारा प्रारंभ की जा रही है। इसके साथ ही संबंधितों से 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से तोड़ने की राशि वसूल की जायेगी। निगम आयुक्त झारिया ने नगर निगम के गठित दलो को निर्देशित किया है कि शहर की मुख्य सड़कों के किनारे नगर निगम की बिना अनुमति निर्माण प्रारंभ पाये जाने पर 13 सितम्बर सोमवार से प्रारंभ कर प्रतिदिन कार्यवाही की जाये तथा संबंधितों से 15 हजार रूपये प्रति घन्टे के मान से तोड़ने की राशि वसूल की जाये। नगर निगम ने नागरिकों से अपील है कि वे अनुमति के बिना निर्माण कार्य ना करें। नगर निगम बिना अनुमति के निर्माण तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|