प्रादेशिक स्तर के तबादलों में रतलाम जिला भी हुआ प्रभावित….

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। सोमवार को प्रादेशिक स्तर पर तबादलों की हलचल हुई। जिसमें कई भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण सूची जारी हुई। इस हलचल का असर रतलाम जिले पर भी हुआ है। बड़े बदलाव में सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षी सिंह का उप सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के पद पर भोपाल तबादला हुआ है। जबकि जिला प्रशासन में एडीएम के पद पर वर्तमान में कार्यरत जमुना भिड़े (अपर कलेक्टर) अब मीनाक्षी सिंह का स्थान लेंगी। अर्थात सीईओ के पद पर महिला अधिकारी ही रहेंगी। वहीं जिले में एसडीएम के पद पर दायित्व निभा रहे एम एल आर्य (संयुक्त कलेक्टर) को रतलाम एडीएम (अपर कलेक्टर) की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के तबादलों में भी रतलाम जिले के एक अधिकारी का स्थानांतरण बाहर हुआ है जबकि एक बाहर से रतलाम आएंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा रतलाम से नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर उज्जैन के लिए स्थानांतरित हुए है, जबकि सहायक पुलिस अधीक्षक भोपाल अभिषेक आनंद अब जावरा के नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। यह दोनों ही पुलिस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा से है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|