वैक्सीनेशन के लिए चलित वाहनों को कलेक्टर पुरुषोत्तम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 14 सितंबर 2021/ रतलाम शहर में 14 सितंबर से दो दिवस तक 10  वाहन भ्रमण करेंगे, नागरिकों को वैक्सीन सुविधा उपलब्ध कराएंगे। वाहनों पर तैनात दलों द्वारा कोवीशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने 14 सितंबर को दोपहर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एम.एल.आर्य, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, एसडीएम अभिषेक गहलोत, गोविंद काकानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील आदि उपस्थित थे। वाहनों पर तैनात वैक्सीनेशन दल 14 तथा 15 सितंबर को देर रात्रि तक शहर में भ्रमण करके वैक्सीनेशन करेंगे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|