शुक्रवार को शहर में 35 स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

0

News By – नीरज बरमेचा

दस अतिरिक्त सत्र स्थल निर्धारित

रतलाम 16 सितंबर 2021/ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत रतलाम शहर में 17 सितंबर को महाअभियान के अंतर्गत 25 सत्र स्थल निर्धारित किए गए थे, जिनके अलावा 10 अतिरिक्त सत्र स्थल बनाए गए हैं। इस प्रकार शुक्रवार को शहर में 35 सत्र स्थल पर वैक्सीनेशन होगा ,जहां वैक्सीनेशन के दूसरे डोज लगाए जाएंगे।

अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में जिन नागरिकों ने 25 जून या उससे पहले पहला डोज लगवा लिया है वे दूसरे दोस्त के लिए ड्यू हो चुके हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि 35 सत्र स्थलों में से कहीं पर भी पहुंच कर टीका लगवाएं।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|