पहले गणपति बप्पा के आगमन पर और अब विसर्जन पर जमकर मेहरबान हुए इंद्र देवता, लगभग 6 घंटे में 6 इंच वर्षा….

0

News By –  विवेक चौधरी

रतलाम (शुक्रवार 19 सितंबर 2021) पहले गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर और अब आज अनंत चतुर्दशी विसर्जन के मौके पर इंद्र देवता रतलाम शहर और जिले पर जमकर मेहरबान हो गए है। चिंता की बात यह है कि कहीं यह मेहरबानी मुसीबत का सबब ना बन जाए। पहले कल शाम को और फिर आधी रात से जमकर बारिश हो रही है। आज जल्द सुबह या कहें तो आधी रात के बाद से ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया था जिससे अनेकों जगह से जल भराव के समाचार मिलने लगे थे। बारिश की तीव्रता का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र दो घण्टे में ही दो इंच पानी बताया जा रहा है। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले धोलावाड जलाशय में पानी की आवक बढने से डैम के 5 गेट खोल दिए गए, जबकि यहाँ कल एक गेट खोल गया था। शहर का जलाशय हनुमान ताल भी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। कालिका माता स्थित झाली तालाब भी लबालब हो गया। शहर के मध्य स्थित कॉलेज ग्राउंड का नज़ारा किसी तालाब जैसा ही दिख रहा था। जिले अधिकांश नदी नाले उफान पर है। सुबह तक बीते चौबीस घण्टों में कुल तीन इंच बारिश सहित अब तक कुल 36 इंच बारिश हो चुकी है। तेज बारिश ने शहर में भी कोहराम मचा रखा है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

बारिश तो नगर निगम प्रशासन की पोल खोलने को उतारू नज़र आ रही थी। आलम यह है कि कल पूर्व महापौर ने अपने घर में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। निचली जगहों सहित दुकानों में पानी घुसने और सड़क पर तेज़ गति से पानी बहने के समाचार मिले है। अनेक जगहों पर बिजली गुल है और जिम्मेदारो से जवाब भी नहीं मिल रहे है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद किया गया है। वहीं त्रिवेणी स्थित मानस भवन को निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति में लोगों के लिए खोले जाने की बात भी सामने आ रही है। बाई जी के वास से एक मकान गिरने तथा जवाहर नगर में एक बाउंडरी वाल गिरने की भी सूचना है। गली मोहल्लो में से पानी जमकर बहता रहा। वैसे अभी तक किसी जनहानि के कोई समाचार नहीं है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं एसपी गौरव तिवारी ने फील्ड विजिट कर स्थिति का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम शहर की वर्षा आज दिनांक 19- 9 -2021 सुबह 8:30 से दोपहर 2:00 बजे तक 160.00 मिलीमीटर (लगभग 6.25 इंच) दर्ज की गई है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|