वर्षा से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे सोमवार की सुबह से प्रारंभ करेंगे, 24 घंटों में राहत राशि बैंक खातों में पहुंच जाएगी

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 19 सितंबर 2021 रतलाम शहर में भारी वर्षा से मकानों की क्षति की सूचना मिली है क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण 20 सितंबर सोमवार की प्रातः प्रारंभ कर शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा और 24 घंटों में राहत राशि संबंधित व्यक्तियों के बैंक खातों में पहुंचा दी जाएगी

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि क्षति के आकलन के लिए 5 दलों का गठन किया गया है सर्वेक्षण दलों को तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सोमवार शाम तक सर्वेक्षण पूर्ण किया जाकर मंगलवार को राशि संबंधित व्यक्तियों के खातों में पहुंचाई सकेगी , प्रारंभिक आकलन के मुताबिक 20 से 22 मकानों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है, सही संख्या सर्वे पश्चात पता चलेगी


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|