केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट कर सांसद डामोर ने रतलाम में हवाई अड्डे की मांग की

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 20 सितम्बर 2021/ रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सांसद गुमान सिंह डामोर  ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर संसदीय क्षेत्र के रतलाम नगर में हवाई अड्डे की मांग की। सांसद ने  बताया कि रतलाम से लेन एक्सप्रेस हाईवे निकलने,  पश्चिम रेलवे मंडल  कार्यालयटैक्सटाइल पार्क व औद्योगिक क्षेत्र  विकास के दृष्टिगत  संपूर्ण मालवा क्षेत्र के विकास के लिए रतलाम में हवाई अड्डा अत्यावश्यक है। सांसद ने पत्र के माध्यम से उपरोक्त मांग की। इसके अलावा झाबुआ हवाई पट्टी का स्तारीकरणसुदृढ़ीकरणबाउंड्री वॉल फेंसिंग की मांग की। साथ ही अलीराजपुर जिले में हवाई पट्टी निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया। अलीराजपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद नगर “अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद” की जन्म स्थली हैमाँ नर्मदा के किनारे होने से नर्मदा परिक्रमा मार्ग से गुजरता हैअतः अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर में हवाई पट्टी की मांग की। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने आश्वस्त किया कि राज्य शासन से चर्चा कर मांग पर विचार किया जाएगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|