मात्र रु. 600 में होंगी अब डेंगू की जाँच, कलेक्टर ने दिए आदेश…

0

News By – नीरज बरमेचा

  • निजी पेथालॉजी लेबोरेटरी में डेंगू की जॉच हेतु की दरें तय की गई : कलेक्‍टर
  • प्‍लेटलेट (platelet count) की जॉच – 100 रूपये
  • प्‍लेटलेट सहित सीबीसी (complete blood count /CBC) परीक्षण के लिए – 250 रूपये 
  • डेंगू की जॉच हेतु (Dengue Profile) – 600 रूपये
  • विडाल जॉच (Widal) – 100 रूपये
  • बीएमपी अर्थात मलेरिया परीक्षण (Blood Malaria parasites /BMP) –  80 रूपये

रतलाम 23 सितंबर 2021/  रतलाम जिले के निजी पैथालॉजी लेब संचालकों एवं नर्सिंग होम संचालको की बैठक न्‍यू कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में संपन्‍न की गई। बैठक के दौरान कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने निजी लेब संचालकों की बैठक में कहा कि डेंगू के बढते प्रकरणों के कारण मरीजों से डेंगू की जॉच हेतु मानवीयता को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित शुल्‍क ही लिया जाए ।

कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम के निर्देश एवं  निजी पैथालॉजी लेब संचालकों की सहमति के आधार पर डेंगू संबधी प्‍लेटलेट की जॉच हेतु 100 रूपयेप्‍लेटलेट सहित सीबीसी परीक्षण के लिए 250 रूपयेडेंगू की जॉच हेतु 600 रूपयेविडाल जॉच हेतु 100 रूपये बीएमपी अर्थात मलेरिया परीक्षण के लिए 80 रूपये की राशि का चार्ज निजी पैथोलॉजी हेतु निर्धारित किया गया है। इससे अधिक राशि लेने वाले लेब संचाल‍कों के विरूद्व मुख्‍य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी । कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने आमजन से आग्रह किया है कि निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की दशा में मरीज अथवा उसके परिजन रतलाम जिले में 1075 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने बैठक के दौरान निजी नर्सिंग होम संचालकों से बेड की उपलब्‍धता एवं डेंगू मरीजों के सामान्‍य रूप से भर्ती अवधि के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। निजी अस्‍पताल एवं पैथालॉजी लेब संचालको ने डेंगू से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। बैठक में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरेओआईसी हेल्‍थ डिप्‍टी कलेक्‍टर शिराली जैन तथा निजी नर्सिंग होम संचालक एवं पैथालॉजी संचालक उपस्थित रहे ।

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|