News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 23 सितंबर 2021/ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। रतलाम शहर में 25 सितंबर तक प्रतिदिन वार्डवार वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे ।

एसडीम रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत ने बताया कि 24 सितंबर को शहर में सब्जीफरोश जमातखाना, हाकिमवाडा युपीएचसी, जमातखाना शैरानीपुरा, दिलीप नगर युपीएचसी, डीआरपी लाईन अस्पताल, घटला अस्पताल, डोसीगांव प्राथमिक स्कूल, डीआरएम आफिस, लायन्स हालर, टीआईटी रोड युपीएचसी, मेहंदीकुई बालाजी, कालिका माता धर्मशाला, काश्यप सभागृह सागोद रोड, अलकापुरी कम्युनिटी हाल, जिला चिकित्सालय, घटला अस्पताल, एमसीएच (गर्भवती महिलाओं के लिए) युपीएचसी गणेश नगर, युपीएचसी हाकिमवाडा, आयुर्वेदिक अस्पताल त्रिपोलिया गेट वैक्सीनेशन स्थलों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




