जिला विकास योजना समिति द्वारा आपत्तियों एवं सुझावों पर सुनवाई की गई, रतलाम विकास योजना 2035 पर 296 आपत्तियां एवं सुझाव…

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 29 सितंबर 2021/ संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश म.प्र. शासन भोपाल द्वारा रतलाम निवेश क्षेत्र की प्रारुप विकास योजना 2035 का प्रकाशन राजपत्र में विगत दिनों किया गया। प्रकाशन अवधि में विभाग को कुल 296 आपत्तियां, सुझाव प्राप्त हुए। इस सम्बन्ध में जिला विकास योजना समिति द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपत्तियों तथा सुझावों पर सुनवाई की गई। इस अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, राजेन्द्रसिंह लूनेरा, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश उज्जैन सी.के. साधव, प्रभारी उपसंचालक गोरेलाल वर्मा तथा आपत्तिकर्ता व सुझावकर्ता नागरिक उपस्थित थे।

सुनवाई के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरतापूर्वक समिति द्वारा सुना गया। बैठक में 180 आपत्तियों, सुझावों पर बुधवार को सुनवाई की गई, शेष आपत्तियों, सुझावों पर समिति द्वारा सुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11.00 बजे से की जाएगी।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

विधायक काश्यप ने इस दौरान बताया कि जिला विकास योजना समिति द्वारा विकास योजना पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई कर अंतिम निर्णय के लिए संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल को प्रेषित किया जाएगा जहां शासन द्वारा योजना के सम्बन्ध में अतिम निर्णय लिया जाएगा।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भी समिति कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपत्तियों, सुझावों पर सुनवाई पश्चात समिति की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन शासन को प्रेषित किया जाएगा। शासन स्तर पर आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|