कीटनाशी लाइसेंस निलंबित…

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 1 अक्टूबर 2021/ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1968 की धाराओं का उल्लंघन करने के फलस्वरुप मैसर्स सांवरिया एग्रो एजेंसी भाटी बडौदिया का उर्वरक लाइसेंस अन्य आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक कृषि  विजय चौरसिया ने बताया कि कीटनाशी निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी रतलाम द्वारा कीटनाशी औषधि मोनोक्रोटोफास का नमूना लिया गया था। निर्माता मेसर्स प्रिस्म क्रोप साईंस प्रा.लि. तेलंगाना का नमूना परीक्षण हेतु कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया एवं परीक्षण रिपोर्ट अनुसार यह नमूना अमानर स्तर का पाए जाने के कारण संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में निर्माता कम्पनी एवं विक्रेता द्वारा प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उक्त फर्म को प्रदाय कीटनाशी लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उर्वरक नियंत्रण आदेश 1968 की धाराओं का उल्लंघन करने के फलस्वरुप मैसर्स आर.के. धाकड कृषि सेवा केन्द्र सरवन जिला रतलाम का उर्वरक लाइसेंस अन्य आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने बताया कि कीटनाशी निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी विकासखण्ड सैलाना द्वारा कीटनाशी औषधि इमीडेक्लोप्रीड का नमूना लिया गया था। निर्माता मेसर्स गुजरात पेस्टीसाइड अहमदाबाद का नमूना परीक्षण हेतु कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया एवं परीक्षण रिपोर्ट अनुसार यह नमूना अमानर स्तर का पाए जाने के कारण संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया गया थाजिसके सम्बन्ध में निर्माता कम्पनी एवं विक्रेता द्वारा प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उक्त फर्म को प्रदाय कीटनाशी लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उर्वरक नियंत्रण आदेश 1968 की धाराओं का उल्लंघन करने के फलस्वरुप मैसर्स सांवरिया किसान बार खाचरौद रोड जनता परिसर जावरा जिला रतलाम का उर्वरक लाइसेंस अन्य आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। लाइसेंस अथॉरिटी एवं उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने बताया कि कीटनाशी निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी विकासखण्ड जावरा द्वारा कीटनाशी औषधि इमीडेक्लोप्रीड का नमूना लिया गया था। निर्माता मेसर्स बायर क्राप साईंस लि. ठाणेमुम्बई (महाराष्ट्र) का नमूना परीक्षण हेतु कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया एवं परीक्षण रिपोर्ट अनुसार यह नमूना अमानर स्तर का पाए जाने के कारण संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया गया थाजिसके सम्बन्ध में निर्माता कम्पनी एवं विक्रेता द्वारा प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उक्त फर्म को प्रदाय कीटनाशी लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|