थावरिया बाजार क्षेत्र का चार मंजिला जर्जर मकान हुआ धराशायी, कोई जनहानी नहीं…

0

News by – नीरज बरमेचा 

रविवार को थावरिया बाजार क्षेत्र में जर्जर हो चुका एक चार मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से एक मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हुई जबकि विद्युत लाइने भी टूट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रविवार शाम को थावरिया बाजार में स्थित जर्जर हो चुका चार मंजिला भवन अचानक भरभरा कर गिर गया। सुखद संयोग यह रहा कि इस भवन में किराये से रहने वाली कुछ छात्राओं ने दो दिन पूर्व ही इस मकान को खाली किया था। वरना बडा हादसा होना तय था। रविवार होने की वजह से सडक़ पर आवाजाही भी अत्यन्त कम थी,इसलिए भी इस भवन के गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। उक्त भवन थावरिया रोड पर संत मीरा स्कूल के पास ही स्थित था,लेकिन रविवार होने से आज स्कूल में भी अवकाश वरना स्कूली बच्चो को भी नुकसान हो सकता था।

मकान गिरने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां पंहुच गए थे। चार मंजिला भवन गिरने से जोरदार आवाज हुई,जिससे मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। भवन के गिरने से सडक़ पर खडी एक मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि विद्युत लाइन भी टूट गई।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 



न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|