News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 3 अक्टूबर 2021/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार रतलाम जिले में भू-माफिया के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 35 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये है।
रविवार को राजस्व विभाग, नगर निगम तथा पुलिस के संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई करते हुए सैलाना रोड स्थित तिरुपति नगर सर्वे नंबर 278 बरबड़ क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। उक्त बेशकीमती भूमि पर 10 व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया जाकर दुकानें बना ली गई थी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए शेड हटाए गए। अन्य निर्माण तोड़ा गया। कार्रवाई में चार से पांच डंपर का भी इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई दल में एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, तहसीलदार गोपाल सोनी, नगर निगम उपयंत्री मनीष तिवारी, दीक्षा निजामपुरकर, राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी आदि शामिल थे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा मिलावट या माफिया संबंधी सूचना देने के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर 93293 08361 तथा लैंडलाइन नंबर 07412-270401 पर दी जा रही सूचनाओं के आधार पर प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। 3 सितंबर को रतलाम शहर में भी बड़ी कार्रवाई की जाकर बेसकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। गत दिवस रतलाम सहर के अलावा ग्रामीण के नामली में भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया।



न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




