[insta-gallery id="0"]
होम Highlights जानिए किसने कोरोना को रोकने के लिए मास्‍क लगाने और वितरण का...

जानिए किसने कोरोना को रोकने के लिए मास्‍क लगाने और वितरण का अभियान चलाया गया…

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम (मंगलवार 5 अक्टूबर 21) म.प्र. जन अभियान परिषद के ‘मैं कोरोना वॉलेटियर्स अभियान’ के अंतर्गत खुशी एक पहल संस्‍था के कोरोना वॉलेटियर्स के द्वारा विघालयीन बच्‍चों और राहगीरों को मास्‍क वितरण कियें गये। और जिन्‍होने मास्‍क नही लगा रखे थे उन्‍हे गांधीगिरी कर गुलाब का फूल और मास्‍क दिए गए। शासन के द्वारा प्रतिबंधों को शिथिल करके प्रारंभ किए गए विघालयों में छात्र नियमित अध्‍ययन कर सके, इसके लिये आवश्‍यक है कि वे सुरक्षित रहे और वे नियमित मास्‍क लगाए। इसी को ध्‍यान में रखकर ‘कोरोना को रोके रखना है तो मास्‍क लगाना है’ अभियान चलाकर उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, एकीकृत विद्यालय दीनदयाल नगर, जैन स्‍कूल बाजना बस स्‍टेण्‍ड, सेवा भारती छात्रावास, बालगृह, आदि स्‍थानों पर मास्‍क वितरित किये गए। बाल गृह और सेवा भारती छात्रावास के छात्रों को फल, स्‍कूल के लिये पानी की बोतल और टिफिन भी दिये गए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इसके साथ ही अलकापुरी क्षेत्र में राहगीरों को मास्‍क के प्रति जागरूकता के लिये, जिन्‍होने मास्‍क नहीं लगा रखे थे, उन्‍हे गांधीगिरी कर गुलाब का फूल और मास्‍क दिया गया और उन्‍हे समझाईश दी गयी कि मास्‍क अवश्‍य पहने। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, सेवा भारती पार्थ सारथी व योगेश जाट, साहित्‍यकार निर्सग दुबे, दृश्‍य वेलफेयर सोसायटी के नवोदित बैरागी, अंजु सुर्यवंशी, करमदी विकास समिति से जितेन्‍द्र राव, खुशी एक पहल संस्‍था के अध्‍यक्ष हरीश जोशी, अमन माहेश्‍वरी, लक्ष्‍मीनारायण शर्मा, हार्दिक अग्रवाल, यगेष व्‍यास, भूपेन्‍द्र गहलोत, लखन सिलावट, आदि उपस्थित रहे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

error: Content is protected !!