News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 5 अक्टूबर 2021/ उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव की अध्यक्षता में रतलाम शासकीय मेडिकल कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार मंगलवार को आयोजित हुआ। इस दौरान विषय विशेषज्ञ के रूप में आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से विशेषज्ञ सम्मिलित हुए। संभाग आयुक्त द्वारा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी से भी चर्चा की गई।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता द्वारा साक्षात्कार आयोजन समन्वय किया गया। इसके अलावा संभाग आयुक्त द्वारा मेडिकल कॉलेज के 53 अजा-जजा विद्यार्थियों को शासन की योजना के अंतर्गत लैपटॉप वितरित किए गए।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान 23 उम्मीदवार उपस्थित हुए। कुल 16 पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। कुल 4 प्रोफेसर, सात सह प्राध्यापक तथा 5 सहायक प्राध्यापक चयनित हुए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|



