त्योहार से पहले रेलकर्मियों को तोहफा, कोविड संकट के बावजूद मिलेगा बोनस! जानिए घोषणा संबंधी बड़ी बातें…

0

News by – विवेक चौधरी

  • 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस दिया जाएगा
  • 1985 करोड़ का आएगा वित्तीय भार, दशहरे के पूर्व होगा भुगतान
  • रेलवे के 11 लाख 56 हजार गैर-राजपत्रित कर्मचारियों होंगे लाभान्वित
  • अधिकतम देय राशि रहेगी ₹ 17951

रतलाम। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को त्योहार के पूर्व तोहफे में 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस की मंजूरी दी है। कोविड के चलते उपजे वित्तीय संकट के बावजूद बोनस की घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे त्योहार के समय बाज़ार को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बाबत जानकारी साझा की और बताया कि इससे करीब 11 लाख 56 हजार गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को फायदा होगा। कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने भी आज वर्चुअल मीटिंग में इसकी जानकारी दी। वर्चुअल मीटिंग में देशभर के रेलवे जोन और रेलवे मण्डल के प्रबंधक सम्मिलत हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, कोरोनाकाल में भी रेलर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। उन्हें और अच्छा कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए बोनस की घोषणा की गई है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, बोनस का भुगतान दशहरा पर्व से पहले कर दिया जाएगा। रेल कर्मचारियों को दिया जाने वाले 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान का वित्तीय भार 1984.73 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। बोनस पाने वाले प्रति रेल कर्मचारी के लिए 78 दिनों की अधिकतम देय (कैपिंग) राशि 17951 रुपए है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष रेलवे की यात्री गाड़ियों का परिचालन सीमित रहा है लेकिन माल ढुलाई विगत वर्ष की तुलना अधिक रहा है। एक पूछे गए सवाल पर बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि यात्री ट्रेनों के परिचालन की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही ट्रेनें अपने पुराने नंबर से चल सकेंगी। बोर्ड अध्यक्ष के इस जवाब से स्पेशल नम्बर से चलने वाली ट्रेनें जब अपने पुराने सामान्य नंबर्स से चलेगी तो किराया भी सामान्य होने की संभावना रहेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में सुनीत शर्मा ने बताया कि वविभिन्न राज्यों के स्थानीय कोविड प्रतिबंधों के चलते कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित है। लोकल ट्रेन, साधारण टिकिट, प्लेटफॉर्म टिकिट सहित अन्य यात्री सुविधाएँ इसीलिए प्रभावित है। जल्द ही इनपर निर्णय लिया जाएगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|