जब तक रतलाम झाबुआ मार्ग का मरम्मत न हो तब तक टोल की वसूली पर लगे रोक – यूथ कांग्रेस

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम झाबुआ मार्ग पर टोल की वसूली पर रोक के लिए ग्रामीण तहसीलदार से मिले यूथ कांग्रेसी
रतलाम झाबुआ रोड पर जबसे टोल शुरू हुआ है यह टोल तभी से विवादित में हो गया। विवादित इसलिए क्योंकि ये वसूली खराब और झर झर हालत में हो रहा रतलाम झाबुआ मार्ग के लिए जा रहा था। जबकि टोल वसूलने के लिए कंपनी तब ही हकदार होती जब वो वहां चालकों को एक अच्छे सड़क मार्ग की सुविधा दे। लेकिन इस टोल पर टोल वालों की दादा गिरी तक होने लगी थी और जबरन इस मार्ग से गुजरने वालों से टैक्स वसूला जाने लगा। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष सय्यद वुसत के नेत्रत्व में ग्रामीण तहसीलदार अनीता चोकोटिया से मिलकर कर टोल वसूलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और जबतक टोल नही वसूला जाए जब तक की रतलाम झाबुआ मार्ग को नया नहीं बनाया जाए या सही ढंग से मरम्मत नहीं किया जाए।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपते हुए हुए सय्यद वुसत ने बताया कि इस मार्ग दो दो फीट तक के गड्ढे है और आए दिन इस मार्ग से नोकरी पेशा लोग और बच्चे बूढ़ों तक का गुजरना होता है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर कई हादसे तक हो चुके है। इस विवादित टोल पर वसूली पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। इस मौके पर युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लुनेरा,राहुल दुबे, बिलाल काज़ी, गुंजन शर्मा, किशन सिंघाड़, विजय खदेड़ा, अनिल नंदेचा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।