News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 13 अक्टूबर 2021। विधायक चेतन्य काश्यप ने मिड टाउन कालोनी में बल्क पेयजल कनेक्शन योजना का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रहवासी क्षेत्र बेहतर कैसे बने, उसके लिए रहवासी संघ का गठन करना आवश्यक है। रहवासी संघ द्वारा क्षेत्र की व्यवस्थाओं का संचालन भविष्य की कल्पना है। क्षेत्रवासी संघ के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व पार्षद सुशीला परमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा एवं समिति पदाधिकारी मंचासीन रहे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

काश्यप ने कहा कि पानी एवं साफ-सफाई आदि के प्रबंध भौतिक जिम्मेदारियां है, लेकिन रहवासी संघ को क्षेत्र में सामाजिकता बनी रहे, उसके लिए भी प्रयास करने चाहिए। मिडटाउन सहकारी समिति द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रतलाम में विकास का क्रम चल रहा है। औद्योगिक कोरीडोर की स्थापना से क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी और रतलाम को फिर से मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केन्द्र बनाने में मदद मिलेगी। मिड टाउन कालोनी में नगर निगम से अनुबंध कर बल्क कनेक्शन योजना शुरू की गई है। इससे पूर्व यहां टेंकर से पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब नलों से सीधे घरों में पानी पहुंचेगा। काश्यप ने इस अवसर पर मिड टाउन सहकारी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा, उपाध्यक्ष मुकेश टांक आदि का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों द्वारा शहर के चौतरफा विकास के लिए काश्यप का अभिनंदन किया गया। आरंभ में स्वागत भाषण मण्डल महामंत्री राकेश परमार ने दिया।