समय पर हो सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन: विधायक काश्यप

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम, १२ अक्टूबर। विधायक चेतन्य काश्यप ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले सभी हितग्राहियों का नगर निगम द्वारा भौतिक सत्यापन समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरूषोत्तम से चर्चा की और केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देर्शों के तहत्‌ शहर के १०२०० से अधिक पेंशनरों का भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द करने पर बल दिया है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

काश्यप ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों का सत्यापन करने की प्रक्रिया रतलाम में काफी धीमी चल रही है। सरकार द्वारा प्रतिमाह २२ तारीख को हितग्राहियों के खाते में पेंशन जमा की जाती है। यदि समयबद्धता से सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो हितग्राहियों को २२ अक्टूबर पश्चात पेंशन प्राप्त करने में दिक्कत आएगी।

काश्यप ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले सभी हितग्राहियों से आह्वान किया कि वे समय पर अपना भौतिक सत्यापन कराएं, ताकि पेंशन प्राप्ति में परेशानी ना हो। 