News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 14 अक्टूबर 2021/ कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में लगभग 100 करोड लोगों का वेक्सीनेशन होने के उपलक्ष्य में रतलाम जिले के चिन्हित टीकाकरण केंद्रों पर उत्सवी वातावरण में टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि भारत में 100 करोड नागरिकों का वैक्सीनेशन होना गौरव का विषय है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
इस संबंध में शहर के अल्कापुरी टीकाकरण केंद्र पर उत्सवी वातावरण का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिले के जावरा में डॉ. दीपक पालडिया, सैलाना में डॉ. शैलेष डांगे, नामली में डॉ. राजेश मंडलोई, आलोट में डॉ. अब्दुल कादिर एवं बाजना में डॉ. जितेन्द्र जायसवाल, पिपलोदा में डॉ. योगेन्द्र गामड एवं स्वास्थ्य टीम के साथ विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने सभी पात्र हितग्राहियों से कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज ( काविशील्ड के लिए 84 दिन के अंतर पर और कोवैक्सीन के लिए 28 दिन के अंतर पर) टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगवाने का अनुरोध किया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि कोविड से बचाव की पूरी सुरक्षा के लिए कोविड के दोनो टीके समय पर लगवाना आवश्यक है। टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीकाकरण की सुविधा सहज और नि:शुल्क उपलब्ध है । अल्कापुरी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशीष चौरसिया, सरला वर्मा, लोकेश वैष्णव, निलेश चौहान, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।