News by – नीरज बरमेचा
विधायक काश्यप ने कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम से शहर विकास से जुड़े कई विषयों पर चर्चा
रतलाम, १४ अक्टूबर। विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम के महलवाड़ा परिसर संरक्षित करने और इसके मुख्य द्वार का विधायक निधि एवं नगर निगम की निधि से सौंदर्यीकरण कराए जाने हेतु कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम से चर्चा की। उन्होंने महलवाड़ा को संरक्षित करने हेतु इससे संबंधित रिकार्ड और दस्तावेजों का अध्ययन करने एवं तत्पश्चात सुनियोजित कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। काश्यप ने शहर विकास से जुड़े कई अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
विधायक काश्यप ने बताया कि रतलाम में त्रिपोलिया गेट का जिस प्रकार सौंदर्यीकरण हुआ है। उसी प्रकार महलवाड़ा के मुख्य द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। इसके लिए वे निगम निधि के साथ आवश्यकतानुसार अपनी विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराएंगे। काश्यप ने रतलाम के प्राचीन एवं प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर एवं पुराने कलेक्टोरेट परिसर का भी सुनियोजित विकास करने की कार्यवाही तेज करने को कहा। उन्होंने बताया कि पुराने कलेक्टोरेट परिसर, गुलाब चक्कर एवं पशु चिकित्सालय परिसर सहित समूचे क्षेत्र का विकास करने हेतु मास्टर प्लान बनाया जाए। इन कार्यों के लिए नियुक्त कंसलटेंट से जल्द से जल्द कार्य योजना प्रस्तुत कराई जाए।

काश्यप ने लाल पत्थर से कालिका माता मंदिर के नव निर्माण की योजना में गति लाने पर जोर दिया। उन्होंने रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत् आरडीए के माध्यम से रतलाम जिला चिकित्सालय के ३०० बिस्तरों वाले बहुमंजिला भवन के निर्माण की कार्यवाही भी तेज करने पर बल दिया। उन्होंने रतलाम शहर में सीवरेज लाईन, पेयजल पाईप लाईन की खुदाई एवं वर्षाकाल के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पेचवर्क जल्द पूर्ण करने को कहा। साथ ही शहर के मुख्य एवं आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु चिन्हित सड़कों की शेष रही निविदाएं जारी करने पर बल दिया। काश्यप के अनुसार पूर्व में निर्धारित सड़कों के निर्माण की राशि २० करोड़ की राशि में से अब तक १३ करोड़ की निविदाएं जारी हुई है। ७ करोड़ की निविदाएं जारी होना अभी शेष है। इन निविदाओं की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के साथ-साथ शेष बची चिन्हित सड़कों की निविदाएं भी जल्द से जल्द जारी करने को कहा।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|



