राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का निकला पथसंचलन, संघ के घोष पर कदमताल करते बाल और व्यवसायी स्वयंसेवक…

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम : 17 अक्टूबर 2021, रविवार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हनुमान भाग के बाल स्वयंसेवकों के पथसंचलन के साथ ही बस्ती पथसंचलन की श्रंखला में आज रतलाम में सात पथसंचलन निकाले गए। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बनता था हनुमान भाग में जैन स्कूल प्रांगण से प्रारंभ हुए पथ संचलन में हनुमान भाग की सभी बाल शाखाओं के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए इसी के साथ नगर में शास्त्रीनगर बस्ती, मालिकुआँ बस्ती, रामगढ़ बस्ती, टाटा नगर बस्ती, भगत पूरी बस्ती, कस्तूरबा नगर बस्ती, इंद्रलोक नगर बस्ती का पथ संचलन निकाला गया जिनमें सैकड़ों स्वयंसेवक ने संघ के घोष की मधुर रचनाओं पर कदमताल की। सभी स्वयंसेवक कोविड-19 के दिशा निर्देश अनुसार मास्क लगाकर पथसंचलन कर रहे थे। पथ संचलन के पूर्व सभी स्थानों पर संघ के अधिकारियों का बौद्धिक हुआ। कार्यक्रमों में उसी बस्ती के गणमान्य नागरिक को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जो बौद्धिक वक्ता के साथ मंचासीन रहे। उक्त जानकारी देते हुए नगर प्रचार प्रमुख पंकज भाटी ने बताया कि आगामी दिनों में शेष अन्य बस्तियों के पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक सम्मिलित होंगे।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|