News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 18 अक्टूबर 2021/ नगर निगम द्वारा जुलवानिया में श्वान बंध्याकरण केंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पीछे लगभग 3 लाख रूपए की लागत से केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर निर्माण को गति देकर कार्य समाप्ति की अवस्था पर ला दिया गया है। बंध्याकरण केंद्रों पर शहर के आवारा श्वान लाए जाकर बंध्याकरण किया जाएगा। साथ ही उनमें रेबीज की बीमारी उत्पन्न नहीं हो, इसलिए टीकाकरण भी किया जाएगा। इससे श्वानों की संख्या पर नियंत्रण होगा, साथ ही डॉग बाइट पर रेबीज बीमारी की संभावना भी नहीं रहेगी।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रतलाम शहर में आवारा श्वानो द्वारा काटने के संदर्भ में समीक्षा करते हुए कहा कि रतलाम शहर डाग बाइट के मामले में प्रदेश मे द्वितीय स्थान पर है। शहर में 1700 व्यक्तियों को श्वानों द्वारा काटा जा चुका है जो चिन्तनीय है। नगर निगम इस मामलों में शीघ्र एक्शन लेंगे। आवारा श्वानों की धरपकड करे। इस कार्य में कोई बाधा डालता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही करे।

बंध्याकरण केंद्र पर वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट रुप में शहर से सीमित संख्या में श्वान पकड़े जाकर बंध्याकरण कार्य किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में लगभग 5000 आवारा श्वान है। नगर निगम ने टेंडर जारी किया है, टेंडर में 5000 श्वान का बंध्याकरण कार्य टेंडर लेने वाली फर्मों द्वारा किया जाएगा। बंध्याकरण केंद्र पर श्वानों को रखने के लिए 12 कॉटेज बनाए गए हैं जहां श्वानों के लिए खाने तथा पानी की व्यवस्था है, हवा के लिए पंखे भी लगाए गए हैं।