किराए से कैमरे लेता और फिर उन्हें कम दाम में दूसरे को बेच देता था हर्षित, पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी

0

News by – नीरज बरमेचा

२० लोगों से किराए से कैमरे लिए और बेच दिए थे आरोपी हर्षि पिता कैलाशचंद्र राठौड़ ने

दो दिन पहले धीरजशाह नगर निवासी जिस हर्षित पिता कैलाशचंद्र राठौड़ पर कैमरा किराए से लेकर वापस नहीं देने का प्रकरण दर्ज हुआ था वह बड़ा शातिर निकला। वह स्टूडियो और किराए से स्टील फोटोग्राफी के कैमरे किराए से देने वाले लोगों से कैमरे किराए पर लेकर उसे बेचने वाले हर्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक-दो नहीं वरन २० लोगों के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने करीब आठ लाख की कीमत वाले २० कैमरे आरोपी से बरामद किए हैं।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

हर्षित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है और हाल ही के महीनों में उसकी शादी हुई थी। मां की तबीयत खराब होने से उस पर करीब तीन लाख रुपए का कर्जा हो गया था। इस कर्जे से निजात पाने के लिए उसने यह तरीका निकाला। स्टूडियो और किराए से कैमरे देने वाले से संपर्क करके तीन सौ या चार सौ रुपए प्रति दिन के किराए पर कैमरे लेकर वह पांच सौ रुपए में दूसरे को किराए पर देने लगा था। इसी बीच उसने कैमरे बेचना शुरू कर दिया। हर बार वह नए-नए लोगों से कैमरे किराए से लेता और उन्हें गिरवी रखना या बेच देता था।
पुलिस ने आरोपी हर्षित को सोमवार की रात को हाथीखाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने २० लोगों के कैमरे बेचना या गिरवी रखना स्वीकार किया। सभी कैमरे बरामद कर लिए गए हैं जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपए है।