जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभीहीत

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 21 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंच तथा पंच पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी पदाभीहित किए हैं।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

जारी आदेश के अनुसार विकासखंड रतलाम के लिए एसडीएम अभिषेक गहलोत रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में ब्रजमोहन सोलंकी, एम.एल. डामर, सी.एल. सालीत्रा, के.सी. राठौर, अभिषेक पवार, सतीश शर्मा, महेंद्र नागराज, एम.के. पंडित, डी.सी. कथीरिया, अर्पित जैन बनाए गए हैं। विकासखंड जावरा के लिए एसडीएम हिमांशु प्रजापति रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में राजीव राव, श्याम सुंदर मलतारे, कुलदीप पटेल, बी.एस. तोमर, महेश सोनी, डिंपल परदेसी, अंकिता पाटीदार, डी.पी.एस. तोमर, के.एन. कुमावत शामिल है।

विकासखंड आलोट के लिए एसडीएम राजेश शुक्ला रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निग अधिकारियों में नकुल राठौर, विवेक पाटीदार, शंकरलाल खराड़ी, नीलेश मालवीय, जावेद खान आदि शामिल है। विकासखंड सैलाना के लिए एसडीएम कामिनी ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में सत्येंद्र यादव, नॉन सिंह मंडलोई, आजाद कुमार नागोरिया आदि शामिल है।

विकासखंड बाजना के लिए प्रभारी तहसीलदार भगवानसिंह ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक में किरण टंडन, छत्रसाल सिंह, फिरोज पठान, जगदीश अलावा आदि शामिल है। इसी प्रकार के लिए प्रभारी तहसीलदार अश्विनी गोहिया रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में महेश मिश्रा, विनोद कुमार, राजेंद्र बोस, सुनील गोयल, अशोकसिंह कुशवाहा शामिल है।