ग्राम नोडल अधिकारी संभावित विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर मूर्त रूप दें- कलेक्टर पुरुषोत्तम

0

News by – नीरज बरमेचा 

जिले के 100 ग्रामों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
रतलाम 28 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के चयनित ग्रामों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामवासियों से संपर्क कर एवं उनसे परामर्श कर चयनित ग्राम के लिए संभावित विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभाग से संपर्क कर योजनाओं को मूर्त रूप दें। नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर वहां की आवश्यकता एवं संभावनाओं की जानकारी लेंगे। सिर्फ आंकड़े एकत्रित नहीं करें बल्कि गांव के विकास का आंकलन भी करें। एक माह पश्चात गांव में सुधार परिलक्षित होना चाहिए।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

रतलाम जिले के दूरस्थ गांव में जिनमें विकास की अत्यंत आवश्यकता है, ऐसे ग्रामों का चयन कर मध्य प्रदेश शासन के समस्त विभागों की जिले में संचालित योजनाओं के माध्यम से इन 100 ग्रामों को आदर्श स्वरूप प्रदान करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । चयनित ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत स्कूल भवन, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, स्वच्छता परिसर, नल जल योजना, खेल मैदान निर्माण, नाली निर्माण, सीमेंट -कंक्रीट, निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक चौपाल निर्माण, पशुओं के पीने के लिए होद निर्माण, चारागाह, सहकारी डेयरी जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाना होगा ।

जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, आलोट, पिपलोदा के लिए 15- 15 तथा जनपद पंचायत सैलाना एवं भेजने के लिए 20-20 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।