दाहोद-भोपाल एवं डॉ अम्‍बेडकर नगर भोपाल स्‍पेशल एक्‍सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में मासिक सीजन टिकट की अनुमति

0

News by – नीरज बरमेचा 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद एवं डॉ अम्‍बेडकर नगर से भोपाल के लिए चलने वाली एक्‍सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में 29 अक्‍टूबर, 2021 से मासिक सीजन टिकट को वैध किया जा रहा है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

गाडियों में नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्‍य से रतलाम मंडल के दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09339 दाहोद भोपाल स्‍पेशल एक्‍सप्रेस एवं डॉ अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09323 डॉ अम्‍बेडकर नगर भोपाल स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के अनारक्षित कोच में 29 अक्‍टूबर, 2021 से मासिक सीजन टिकट के साथ यात्रा को वैध किया जा रहा है।

उक्‍त दोनों गाडियों में सिर्फ भोपाल की ओर जाने के लिए ही मासिक सीजन टिकट को वैध किया गया है। वापसी में भोपाल से दाहोद एवं डॉ अम्‍बेडकर नगर के लिए चलने वाली सामान्‍य श्रेणी के कोच अभी आरक्षित रूप में चल रहे हैं अत: वापसी में मासिक सीजन टिकट मान्‍य नहीं होगा। पश्चिम मध्‍य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्‍या 09324 भोपाल डॉ अम्‍बेडकर नगर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस एवं गाड़ी संख्‍या 09340 भोपाल दाहोद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के सामान्‍य श्रेणी कोच को जब अनारक्षित रूप में चलाने की घोषणा की जाएगी तब इन दोनों गाडियों के अनारक्षित कोच मे भी मासिक सीजन टिकट मान्‍य होंगे।  

मासिक सीजन टिकट धारकों को सिर्फ अनारक्षित कोच में ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी क्‍योंकि आरक्षित कोच में यात्रा करने के लिए कंफर्म टिकट का होना अनिवार्य है। यात्रियों को यात्रा के दौरान केन्‍द्र एवं राज्‍य द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों को पालन करना अनिवार्य रहेगा।