News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 28 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश अनुसार सीएमएचओ डॉ. ननावरे, निगम आयुक्त झारिया के मार्गदर्शन में जिला क्षय अधिकारी डॉ. योगेश नीखरा के नेतृत्व में अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल रतलाम पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनो का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

शिविर में नगर निगम के कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनके खंखार जांच हेतु सैंपल एकत्रित किये गए। उक्त शिविर में डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. रचना पटेल, डॉ. रजत सोनी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जिला क्षय इकाई से देवेंद्रसिंह तोमर, पुष्करराज शर्मा, लक्ष्यगत परियोजना से अपूर्व शर्मा, GLRA से सुनील गोयल, जयदीप सिंह आदि द्वारा टीबी जागरूकता हेतु जानकारी दी गई । शिविर में कुल 174 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान संभावित टीबी रोगी की संख्या 15 रही। 153 लोगों की एच आई वी स्क्रीनिंग की गई ।