कौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं का प्लेसमेंट सुनिश्चित करें -कलेक्टर पुरुषोत्तम

0

News by – नीरज बरमेचा 

एनयूएलएम के तहत जिले के 2280 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
रतलाम 29 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत होने वाले कौशल प्रशिक्षण के लिए सभी युवाओं का चयन गंभीरता से किया जाए। उन्हें निर्धारित मॉड्यूल अनुसार प्रशिक्षित किया जाए । प्रशिक्षण औपचारिक न हो, ज़रूरतमंद युवाओं को इनमें सम्मिलित किया जाए । प्रशिक्षण के उपरांत उनका प्लेसमेंट सुनिश्चित करें।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टरेट सभाकक्ष में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कौशल प्रशिक्षण हेतु आयोजित बैठक में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि चिन्हित सेक्टर में प्रशिक्षण इस प्रकार दिया जाए कि सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों के युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षणार्थियों के चयन का कार्य स्वयं की निगरानी में करें। पात्र युवाओं को प्राथमिकता मिले, ज़रूरतमंद व्यक्ति इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से उसे इतना सशक्त बना दें कि वह प्रशिक्षण के बाद कुछ कमा सके।  उन्होंने कहा कि अगले 3 दिन में अपने क्षेत्र में सेक्टर अनुसार बच्चों का चयन करें । उनकी ट्रेनिंग नवंबर माह में प्रारंभ हो जाए, यह सुनिश्चित करें और ट्रेनिंग के उपरांत प्लेसमेंट मार्च तक सुनिश्चित हो। बैठक में प्रशिक्षण हेतु चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के कार्यविधि की जानकारी दी। जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत हितग्राही 18 से 35 वर्ष की आयु का शहरी गरीब, विद्यालय ड्रॉपआउट हो सकता है।  हेल्थकेयर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग , रिटेल एवं अन्य निर्धारित प्रत्येक कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।  इस दौरान नगर निगम रतलाम नगर पालिका जावरा, नगर परिषद आलोट, ताल, बड़ावदा, पिपलोदा, नामली, सैलाना एवं धामनोद के सीएमओ ने अपनी कार्य योजना से अवगत कराया।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|