News by – नीरज बरमेचा
कॉन्वेन्ट स्कूल तिराहा से दो बत्ती चौराहा, डाट की पुल सिटी फोरलेन सेन्ट्रल लाईटिंग का लोकार्पण
रतलाम 2 नवम्बर। विधायक चेतन्य काश्यप ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों को कॉन्वेन्ट स्कूल तिराहा से दो बत्ती चौराहा डाट की पुल के फोरलेन एवं सेन्ट्रल लाईटिंग का लोकार्पण कर सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सीवरेज एवं अन्य कार्यों से क्षतिग्रस्त शहर की सड़कों के नवनिर्माण का रोड मेप बन गया है। इसमें शहर 170 किमी सड़कें बनना प्रस्तावित है, जिसमें 20 किलोमीटर सड़कों का निर्माण फोरलेन के रूप में होगा। इस वर्ष शहर की सड़कों के लिए 20 करोड़ के टेंडर जारी किए गए है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रतलाम प्रवास के दौरान फरवरी माह में 120 करोड़ की योजना बनाकर सड़कों के प्रस्ताव रखें गए है। इसके तहत निरंतर सड़कों का कार्य होगा। आज दो बत्ती चौराहा पर सिटी फोरलेन और सेन्ट्रल लाईटिंग का लोकार्पण प्रतिकात्मक है। इस तरह की सड़कों से हम पूरे रतलाम को बदलेंगे। शहर में सैलाना रोड, महू रोड, पावर हाउस रोड, मित्र निवास रोड, बाजना रोड पर फोरलेन बने है। नगर अब जल्द ही महानगर बनेगा। काश्यप ने रतलाम निवेश क्षेत्र की स्वीकृति और शहर विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकास के लिए जिन आधारभूत संरचनाओं की जरूरत होती है, वे सभी रतलाम में विकसित की जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि सीवरेज से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। अब जल्द ही शहर की सड़कें सुधर जाएगी। विधायक काश्यप के प्रयासों से रतलाम जल्द ही नगर से महानगर बनेगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने भी सम्बोधित किया। आरंभ में निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने स्वागत भाषण देते हुए नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत सहायक आयुक्त विकास इंजीनियर मो. हनीफ शेख, जीके जायसवाल,श्याम सोनी, राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, एमके जैन, अधीक्षक रामचंद्र शर्मा एवं सुभाष गोयल आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंगल लोढा ने किया। आभार सिटी इंजीनियर सुरेशचन्द्र व्यास ने माना। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला मंत्री सोना शर्मा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, करण धीर्य बड़गोत्या, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी आदि मंचासीन रहे।
वार्ड क्रमांक-34 के रहवासियों द्वारा काश्यप का अभिनंदन
लोकार्पण कार्यक्रम में बैंक कालोनी वार्ड क्रमांक-34 के रहवासियों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। क्षेत्रवासी अशोक जैन, ओम अग्रवाल, फकरी भाई, सलीम आरिफ, चन्द्रकांत माण्डोत, मुस्तफा स्टेशन वाला, हेमंत शाह, मुकेश जैन, मांगीलाल जैन, आशीष जैन, दीपक पंथ, रियाज हुसैन, विशाल जोशी आदि मौजूद रहे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|



