मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिले विधायक चेतन्य काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

मेडिकल कॉलेज का अस्पताल जल्द शुरू कराने का आग्रह
रतलाम, ९ नवम्बर। विधायक चेतन्य काश्यप ने भोपाल प्रवास के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। काश्यप ने दीपावली एवं नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर विकास से जुड़े कई विषयों पर चौहान से चर्चा की। उनसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को जल्द शुरू कराने का आग्रह करते हुए शुभारंभ हेतु रतलाम आने का आमंत्रण भी दिया।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

विधायक काश्यप ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से जुड़े अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शासन स्तर पर लंबित अन्य कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं और अस्पताल आरंभ किया जाए जिससे रतलाम सहित आसपास के सभी जिलों को उसका लाभ मिले। काश्यप ने स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए गोल्ड कॉम्पलेक्स रिडेंसीफिकेशन योजना का क्रियान्वयन करने एवं इससे जिला अस्पताल का ३०० बिस्तरीय नवीन भवन भी जल्द बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने रतलाम शहर में सीवरेज लाईन की खुदाई एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के उन्नयन हेतु शासन स्तर से शीघ्र राशि जारी करने आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात के दौरान काश्यप ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का कानून बनाने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कॉलोनियों के वैधकरण हेतु नियम जल्द बनाने एवं उनका क्रियान्वयन करने का आग्रह भी किया। 