आनंद के प्रकटीकरण का अवसर है जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री चौहान

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • जनजातीय भाई-बहन हमारे अतिथि हैं- सत्कार और सम्मान के साथ होगा उनका स्वागत
  • मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस आयोजन के संबंध में ली बैठक

रतलाम 12 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस आनंद के प्रकटीकरण का अवसर है। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अर्थात 15 नवंबर का दिन जनजातीय भाई-बहनों का जीवन बदलने का दिन सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में सम्मिलित होने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे जनजातीय भाई-बहन हमारे अतिथि हैं। राजधानी आ रहे भाई-बहनों का भोपाल की समृद्ध परंपरा के अनुसार सम्मान और सत्कार के साथ स्वागत होगा। कई सामाजिक और निजी संस्थाएं भी स्वागत के लिए आतुर हैं। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े एसडीएम, अभिषेक गहलोत तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस में आने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान जनजातीय गौरव दिवस आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक को निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य पल्लवी जैन गोविल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअली मंत्रि-परिषद के सदस्यों, जन-प्रतिनिधियों, राज्य स्तरीय अधिकारियों तथा जिला कलेक्टरों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण देश में चर्चा का विषय है। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। सब भाई-बहनों के सुरक्षित परिवहन उनके रहने और भोजन की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय भाई-बहन सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने घर पहुँचें यह हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो जिले दूरी पर हैं वहाँ से आने वाली बसों के साथ एंबुलेंस आवश्यक रूप से आए। साथ ही बसों के साथ मैकेनिकों को भी लाया जाए, जिससे रास्ते में कोई व्यवधान न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए बसों के फिटनेस का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर से रास्ते में ड्राइवरों के परीक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|