News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 13 नवम्बर 2021/ भारत में वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत डॉ. प्रभाकर ननावरे सीएमएचओ, डॉ. योगेश नीखरा जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य डाकघर अधीक्षक की उपस्थिति में मुख्य डाक घर पर टीबी स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

शिविर में डॉ. रजत सोनी, डॉ. प्रभात रंजन द्वारा डाक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीबी स्क्रीनिंग, हायपेरटेंशन, शुगर आदि की स्क्रीनिंग कर उपचार किया गया। शिविर में जिला क्षय उन्मूलन ईकाई से देवेंद्रसिंह तोमर, जय सिसोदिया ने टीबी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन से अधिक की खाँसी टीबी हो सकती है। टीबी की समय पर जाँच और पूरा नियमित उपचार कराने से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। जिला अस्पताल में टी बी का निशुल्क उपचार उपलब्ध है।
शिविर में लक्ष्यगत परियोजना से अपूर्व शर्मा, एलटीबीआईसी प्रोजेक्ट से सुनील गोयल, अंकित पाटीदार, जयदीप जुलियाना सिंगार, लैब टेकनीशियन आदि द्वारा सहयोग किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 72 डाककर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई एवम 30 लोगो की खखार की जांच की गई।




