लॉन्च होने के पहले ही इस कार ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी बेस्टसेलर के साथ भारत की 5 स्टार सेफेस्ट कार..

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • रतलाम जिले में अभी तक 50 संतुष्ट ग्राहकों ने जताया टाटा पंच (Tata Punch) पर अपना विश्वास
  • अभी भी डीलर के पास 100 टाटा पंच (Tata Punch) की बुकिंग पेंडिंग 
  • मध्य प्रदेश के रीजनल हेड सुनील सिंह चौहान ने किया रतलाम में टाटा पंच (Tata Punch) को लांच 
  • रतलाम आर टी ओ ने कहा – टाटा की कार व्हीकल्स सबसे सेफ होते है
  • टाटा पंच (Tata Punch) को मिला 5 स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग

टाटा मोटर्स के डीलर सुगंध ऑटोमोटिव द्वारा शनिवार शाम को सैलाना रोड स्थित गार्डन में टाटा पंच (Tata Punch) का लॉन्चिंग इवेंट आयोजित किया गया| इस अवसर पर मध्य प्रदेश के रीजनल हेड सुनील सिंह चौहान, रतलाम आर टी ओ दीपक मांजी, कॉर्पोरेट सेल रीजनल हेड मनीष मुले, रूरल सेल्स रीजनल हेड राहुल महाजन, टी एस एम रवि तहलाजानी एवं सुगंध ऑटोमोटिव के डायरेक्टर सुमित कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे| 

रीजनल हेड सुनील सिंह चौहान ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के बारे में जानकारी दी एवं टाटा पंच (Tata Punch) की खुबियो को श्रोताओ के साथ साझा किया| टाटा पंच (Tata Punch) को 5 स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग मिल चूका है| रतलाम आर टी ओ दीपक मांजी ने कहा की टाटा सबसे पहले अपने ग्राहकों की सुरक्षा देखता है, इसलिए आज सभी टेस्ट में टाटा को सबसे ज्यादा स्टार रेटिंग प्राप्त है| सुगंध ऑटोमोटिव के डायरेक्टर सुमित कटारिया ने बताया की हमने कम समय में जिले में 2300 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों को टाटा का भरोसा दिलाया है| 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

जानिए  टाटा पंच (Tata Punch) की खूबिया :-      

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) को भारत में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला। कार के लॉन्च होते ही ग्राहकों ने इस कार को हाथों हाथ लिया। इस कार को कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के नीचे प्लेस किया गया है। इस कार को कंपनी ने 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसके Adventure ट्रिम लेवल की कीमत 6.39 लाख रुपये, Accomplished ट्रिम लेवल की कीमत 7.29 लाख रुपये और Creative ट्रिम लेवल की कीमत 8.49 लाख रुपये है।

टाटा की सेकंड बेस्टसेलिंग कार बनी पंच
लॉन्च होने के 12 दिनों में ही यह कार कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह कार कंपनी की पोर्टफोलियो में सबसे छोटी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकल है। इस कार के टॉप स्पेक वेरियंट की कीमत 9.09 लाख रुपये है।

पावर और परफॉर्मेंस
Tata Punch कंपनी की ALFA (Agile Light Flexible Advanced) प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है और इसी पर Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक भी बनी थी। इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 85bhp तक की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसे 5 स्पीड मैनुअल और AMT के साथ पेश किया गया है।

टाटा पंच कंपनी का माइक्रो एसयूवी है जो कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) एसयूवी से नीचे प्लेस की गई है। इस कार को भारत में ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया और कार को जबरदस्त बुकिंग्स मिली हैं।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|