News By – नीरज बरमेचा
मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस का नागदा स्टेशन एवं रतलाम मंडल के इंदौर से आरंभ होने दौंड इंदौर दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस का खाचरोद स्टेशन पर अगले छ: महीने के लिए प्रायोगिक रूप से अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है ।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

गाड़ी संख्या 12951 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छ: महीने तक मुम्बई सेंट्रल से आरंभ होने वाली नागदा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 01.08/01.10 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छ: महीने तक नई दिल्ली से आरंभ होने वाली नागदा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 23.57/23.59 बजे होगा।
गाड़ी संख्या 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छ: महीने तक दौंड से चलने वाली, खाचरोद स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन को खाचरोद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 05.04/05.06 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22944 इंदौर दौंड एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छ: महीने तक इंदौर से चलने वाली, खाचरोद स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का खाचरोद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 19.01/19.03 बजे होगा।



