पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य प्रदीप पटेल ने बैठक लेकर समीक्षा की

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 16 नवंबर 2021/ मंगलवार को रतलाम आए राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य प्रदीप पटेल ने रतलाम जिले में पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पिछड़े वर्गों के आर्थिक उत्थान की जानकारी लेते हुए राज्य शासन के दिशा निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

बैठक में सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, जिला वन मंडल अधिकारी डुडवे, डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद, सहायक आपूर्ति अधिकारी उमेश पांडे, अग्रणी बैंक प्रबंधक दिलीप सेठिया, आईटीआई प्राचार्य यु.पी. अहिरवार, पिछड़ा वर्ग विभाग निरीक्षक रश्मि तिवारी आदि उपस्थित थे।

बैठक में आयोग के सदस्य पटेल द्वारा रतलाम जिले में पिछड़े वर्गों की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति, योजनाओं में पिछड़े वर्ग की भागीदारी की वर्तमान स्थिति, विद्यार्थियों को मिल रहे लाभ, रोजगार के अवसरों का आकलन, कौशल उन्नयन कार्यक्रमों, प्रशिक्षण के संचालन आदि बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग उपरोक्त बिंदुओं पर अपनी विस्तृत जानकारी आयोग को भेजें।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|