News By – नीरज बरमेचा
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलने वाली बान्द्रा टर्मिनस बरौनी बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन एवं बान्द्रा टर्मिनस देहरादून बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का महिदपुर रोड स्टेशन पर छ: महीने के लिए अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर चलने वाली दो जोड़ी गाडियों का अस्थाई ठहराव की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 09039 बान्द्रा टर्मिनस बरौनी एक्सप्रेस, 20 नवम्बर 2021 से 18 मई, 2022 तक बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रुकेगी। इसका विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 09.32/09.34 बजे होगा। गाड़ी संख्या 09040 बरौनी बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, बरौनी से 20 नवम्बर, 2021 से 18 मई, 2022 तक चलने वाली विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रुकेगी। इसका विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 15.28/15.30 बजे होगा।
गाड़ी संख्या 09019 बान्द्रा टर्मिनस देहरादून एक्सप्रेस, 20 नवम्बर 2021 से 18 मई, 2022 तक बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली महिदपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी। इसका महिदपुर रोड स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 13.25/13.27 बजे होगा। गाड़ी संख्या 09020 देहरादून बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, देहरादून से 20 नवम्बर, 2021 से 18 मई, 2022 तक चलने वाली महिदपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी। इसका महिदपुर रोड स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 07.43/07.45 बजे होगा।
यात्री इन ट्रेनों के ठहराव, परिचालन समय, संरचना, बारम्बारता और संचालन के दिनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।



