जिले में हुई दो हत्याओं के प्रकरण सुलझे, आरोपी गिरफ्तार…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम जिले के रावटी थाना तथा नामली थाना अंतर्गत ह्त्या के दो मामले हो गए थे पुलिस ने ह्त्या के दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता के दौरान सैलाना एसडीओपी संदीप निगवाल ने बताया कि थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत में पंचेड में 21 – 22 नवंबर की रात्रि खेत में फसल को पानी पिलाते समय कन्हैया लाल पिता सत्यनारायण धाकड़ 28 साल कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे थे तथा मामले की जांच शुरू की थी एसपी गौरव तिवारी व एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकल वाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई इस दौरान पुलिस को मृतक कन्हैयालाल की हत्या मृतक के काका रमेशचंद्र के लड़के कचुरूलाल धाकड़ द्वारा करने का संदेह हुआ बारीकी से जांच व पूछताछ करने के बाद कचरूलाल ने कन्हैयालाल की हत्या करना स्वीकार किया पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार का बोर से पानी लेने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते कन्हैया लाल की हत्या उसी के भतीजे कचरू लाल पिता रमेश चंद्र ने कर दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से 1 दिन का रिमांड पुलिस को मिला है उक्त मामले में एसपी ने टीम को ₹10000 का नगद पुरस्कार घोषित किया है । वही रावटी थाना अंतर्गत 20 नवंबर की रात्रि आंगनवाड़ी केंद्र के पास डामोर समाज के शिरा देवता स्थान पर राती जोगा कार्यक्रम में शांति पिता रमेश भूरिया निवासी बरखेड़ा ने शराब के नशे में आकर लक्ष्मण पिता हरिया भूरिया से कुरकुरे का पैकेट मांगा इस दौरान हुए विवाद में शातू ने लक्ष्मण के गुप्ताग पर लात मारी लक्ष्मण ही गिरकर बेहोश हो गया तथा उपचार हेतु ले जाते समय लक्ष्मण की मृत्यु हो गई थी घटना के बाद आरोपी शांतु फरार हो गया था पुलिस ने कठिन प्रयास कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे ।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|