रतलाम आई एयरफोर्स पब्लिसिटी ड्राइव टीम ने कलेक्टर से भेंट कर गतिविधियों की जानकारी दी

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 26 नवम्बर 2021/ एयर फोर्स के भोपाल एयरमैन सिलेक्शन सेंटर से रतलाम आई पब्लिसिटी ड्राइव टीम द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से भेंट कर जिले में की गई पब्लिसिटी गतिविधियों की जानकारी दी।

कलेक्टर कक्ष में इस दौरान पब्लिसिटी ड्राइव टीम के सार्जेंट टी. गिरिधर, सार्जेंट शाहिद, सार्जेंट चौबे तथा कारपोरल अनु के. सिवन, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार आदि उपस्थित थे। इस दौरान जानकारी दी गई कि पब्लिसिटी ड्राइव टीम द्वारा रतलाम जिले में चार विकासखंडों का भ्रमण कर 22 स्कूलों के लगभग 1800 विद्यार्थियों को एयरफोर्स की जानकारी देते हुए देश सेवा में आने के लिए प्रेरित किया गया।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|