वैक्सीनेशन महा अभियान 27 नवंबर को…कलेक्टर ने बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 26 नवम्बर 2021/ वैक्सीनेशन महा अभियान 27 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। अभियान में 40 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक शुक्रवार शाम आयोजित की।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पिछले महा अभियान में भी सभी में मेहनत करके बेहतर उपलब्धि अर्जित की थी, इस बार भी सभी अधिकारी, कर्मचारी मेहनत करके महा अभियान के लक्ष्य को अर्जित करें।
अभियान में जावरा शहर में 10 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। रतलाम ग्रामीण में 8 हजार और सैलाना में 9 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। रतलाम शहर में मोबाइल दलों भ्रमण करके वैक्सीनेशन करेंगे। प्रत्येक मोबाइल दल को 200 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|