News By – नीरज बरमेचा
रतलाम : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम के द्वारा आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि शिवप्रसाद मालवीय ने बताया की 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था जो कि 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। पूर्व में इस दिन को केवल राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन 2015 में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की
डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय,विकासखण्ड समन्वयक बाजना निर्मल अमलियार, विकासखण्ड समन्वयक रतनलाल चरपोटा, लेखापाल लिपिक महावीरदास बैरागी आदि उपस्थित रहे।



