पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के मध्य रविवार सुबह पुलिस लाइन मैदान पर हुआ रोमांचक क्रिकेट मैच…

0

रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। रोमांचक और संघर्ष पूर्ण मैच में पत्रकार इलेवन द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन इलेवन ने जीत हासील की। मैच के बाद विजेता टीम को ट्राफी दी गई वहीं सभी खिलाडियों को एसपी गौरव तिवारी ने मेडल दिए। विवार सुबह 9 बजे मैच की शुरुआत हुई। पत्रकार इलेवन और प्रशासन इलेवन के कप्तान एसपी गौरव तिवारी की मौजुदगी में पत्रकार सौरभ कोठारी ने टास कराया, जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा, किशोर जोशी, यश शर्मा,हिम्मत, दिव्यराज,विनोद वाधवा, यशवंत, कुलदीप माहेश्वरी, के. के. शर्मा, समीर खान, सिंकदर,हिमांशु ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रशासन की और से एसपी गौरव तिवारी, कैलाश, पवन, जीवन, धर्मेन्द्र, निवेश, शुभम परमार, हिमांशु, थामस, लोकेश जोशी, योगेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन किया।

यह रहे मौजुद

मैच के दौरान एसपी गौरव तिवारी, पत्रकार सुरेन्द्र जैन ने अपनी कांमेट्री से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया वहीं दर्शको को भी आनंदित किया। इस दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल, तहसीलदार गोपाल सोनी, प्रेस क्लब सचिव मुकेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमित निगम, राजू केलवा, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी, नीरज शुक्ला, मुबारिक शैरानी, नीरज बरमेचा, विवेक चौधरी, रमेश सोनी, स्वदेश शर्मा, शाहिद मीर, हेमंत भट्ट आदी मौजूद थे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|